Breaking News
Home / Uncategorized / मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्री मनोज पांडेय बर्खास्त

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्री मनोज पांडेय बर्खास्त

manoj pandey
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सातवें विस्तार से ठीक पहले विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय को बर्खास्त कर दिया। माना जा रहा है कि बलिया से कैबिनेट मंत्री नारद राय को जगह देने के लिये मनोज को बर्खास्त किया गया।
मनोज पांडेय रायबरेली जिले के ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। अखिलेश मंत्रिमंडल में केवल चार मंत्रियों की जगह बची थी लेकिन विस्तार से ठीक पहले इनका पत्ता मंत्रिमंडल से कट गया।
सपा सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मनोज पांडेय के काम से खुश नही थे। लिहाजा उनको अपनी कुर्सी गंवानी पडी। मुख्यमंत्री ने हालांकि इससे पहले शिवाकांत ओझा को भी मंत्री पद स बर्खास्त कर दिया था।

Check Also

8 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *