Breaking News
Home / राजस्थान / पत्नी के केरेक्टर पर करता था शक, इसलिए जला दिया

पत्नी के केरेक्टर पर करता था शक, इसलिए जला दिया

fire suiside
उदयपुर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चरित्र शंका के आधार पर उस पर केरोसिन डालकर आग लगाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला 85 प्रतिशत अवस्था में गंभीर रूप से झुलसी है और उदयपुर में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी एक महिला गायत्री देवी पत्नी अजबलाल सोनी दो दिन पूर्व जलती हुई अवस्था में अपने घर से बाहर निकली थी। यह देखकर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां से उदयपुर रैफर कर दिया। महिला 85 प्रतिशत अवस्था में झुलसी हुई है। महिला को उदयपुर रैफर कर दिया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शंका करता था और इसी कारण आए दिन मारपीट करता था। इसी को लेकर आरोपी उसके घर पर आया और उसके साथ मारपीट कर केरोसीन डालकर आग लगा दी। जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

बीजेपी नेता के बेटे ने घर में पंखे से फांसी लगाकर  कर ली आत्महत्या

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में कल देर रात एक युवक ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *