Breaking News
Home / जोधपुर / नामदेव पंचांग का प्रकाशन जल्द

नामदेव पंचांग का प्रकाशन जल्द

add kamal
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। नामदेव समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के समावेश सहित तिथि, वार त्योहार की जानकारी देने वाले नामदेव पंचांग का प्रकाशन प्रकाशक नामदेव युग जयपुर की ओर से जल्द ही किया जाएगा।

sant-namdev-ji-copy

जोधपुर के पत्रकार पदमराज डीडवानिया ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि नामदेव पंचांग कलेन्डर 2017 में नामदेव जीवनी, सर्व नामदेव समाज की गोत्रावली, टेलीफोन डायरेक्ट्री, जोधपुर एम्स हॉस्पीटल की जानकारी, समाज की पत्र-पत्रिकाओं एवं समाज की विभिन्न वेबसाइट की जानकारी, हरिद्वार धर्मशाला की जानकारी, राजस्थान का पंढरपुर बारसा धाम पाली की जानकारी, लोक देवी देवताओं की जानकारी, राजस्थान राज्य के सांसदों के नाम मोबाइल नम्बर, मोदी सरकार के मंत्रियों के नाम मोबाइल नम्बर, महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां आदि प्रकाशित होगी। पंचांग के लिए समाजबंधु सुझाव भी दे सकते हैं। इसके लिए डीडवानिया के मोबाइल नम्बर 8302458156 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Check Also

राज सेवा में चयनित नामदेव समाज की 24 प्रतिभाओं का समाज ने किया सम्मान

न्यूज नजर डॉट कॉम अजमेर। अखिल भारतीय नामदेव समाज ( दर्जी, छीपा) राज सेवक समूह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *