Breaking News
Home / देश दुनिया / रूसी मेम बनी भारत की दुल्हन

रूसी मेम बनी भारत की दुल्हन

love story
मथुरा। औरंगाबाद क्षेत्र में रहने वाला हरेन्द्र सिंह उर्फ हैरी और रूस के बेलारूस की रहने वाली अनातस्या बबरोवा रविवार रात जीवन साथी बन गए। आज सुबह से ही औरंगाबाद स्थित कृष्णा गार्डन में दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। विवाह में शामिल होने के लिए दुल्हन पक्ष की ओर से रूस से अठारह लोग मथुरा आ चुके हैं। इनमें दुल्हन की मां, पिता, नानी, नाना और अन्य रिश्तेदारों सहित उसकी महिला मित्र भी शामिल हैं। औरंगाबाद क्षेत्र में हुई इस अनूठी शादी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग शादी स्थल पर पहुंचे।
मूल रूप से अलीगढ़ के गांव टप्पल निवासी खड़क सिंह यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। वह औरंगाबाद क्षेत्र स्थित पंचवटी कालोनी में रहते हैं। उनका पुत्र हरेन्द्र रसिया उर्फ हैरी रूस में एक रेस्टोरेंट में वेटर के पद पर कार्य करता था।
वहां रेस्टोरेंट के मालिक वलेरा बबरोवा की बेटी अनातस्या बबरोवा से उसके प्रेम संबंध हो गए। बात इतनी आगे बढ़ गई कि मामला शादी तक जा पहुंचा। लड़की और लड़के के परिजन भी इस शादी के लिए राजी हो गए। इससे पूर्व करीब एक वर्ष पहले दुल्हन अनातस्या व उसके परिजन मथुरा आकर हैरी के परिजन से मुलाकात कर गए और शादी की बातें पक्की हो गयी थीं।

आज इसी क्रम में मथुरा का हरेन्द्र और रूस की अनातस्या विवाह बंधन में बंध गए। हिन्दूरीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। हरेन्द्र के परिजन ने अपनी बहू भारतीय नाम भी दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहू को अब अनामिका के नाम से पुकारेंगे। जबकि दुल्हन के परिजन ने हरेन्द्र को हैरी नाम दिया है।

Check Also

हनुमानजी की सेना ने दुष्कर्मी को खदेड़कर बच्ची की इज्जत बचाई

बागपत। अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक मासूम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *