Breaking News
Home / देश दुनिया / महिला क्रू वाला पोत महादेई चेन्नई बंदरगाह पहुंचा

महिला क्रू वाला पोत महादेई चेन्नई बंदरगाह पहुंचा

cruise
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रसिद्ध नौकायन पोत महादेई ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2016 में भागीदारी करने के बाद शनिवार को चेन्नई बंदरगाह में प्रवेश किया। इस पोत के कप्तान समेत पूरे चालक दल में भारतीय नौसेना की महिला अधिकारी ही हैं। पहली बार महिला नौसेना अधिकारियों को किसी पोत की पूरी कमान सौंपी गई है। इस नौकायन पोत ने 9 फरवरी को विशाखापट्टनम से प्रस्थान किया था और वापस अपने गृह बंदरगाह गोवा में पहुंचने से पहले चेन्नई और कोच्चि में रुकेगा।

नौसैनिक वास्तुकार, लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी को 8 फरवरी 2016 को इस महादेई पोत की वापसी यात्रा शुरू होने से ठीक पहले किसी पोत की पहली महिला कप्तान नियुक्त किया गया था। इस पोत के चालक दल में लेफ्टिनेंट पी स्वाति, प्रतिभा जामवाल (एयर ट्रैफिक कंट्रोल विशेषज्ञ), विजया देवी और सब-लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता (दोनों शिक्षा अधिकारी) शामिल हैं। इस दल की छठी सदस्य लेफ्टिनेंट बी ऐश्वर्या एक इंजीनियर है और उनके अगले महीने इस पोत में शामिल होने की उम्मीद है। महादेई पोत अपनी वापसी यात्रा में चेन्नई बंदरगाह पर 13 से 16 फरवरी तक और कोच्चि में 23 से 26 फरवरी तक रुकेगा और 2 मार्च को गोवा वापस पहुंच जाएगा।

Check Also

हनुमानजी की सेना ने दुष्कर्मी को खदेड़कर बच्ची की इज्जत बचाई

बागपत। अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक मासूम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *