Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / ऐतिहासिक पल : नामदेव समाज विकास परिषद का विवाद हल

ऐतिहासिक पल : नामदेव समाज विकास परिषद का विवाद हल

namdev ekta

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। जिला विदिशा मप्र गंज बासौदा का नामदेव समाज एकता मिशन 2017 सफलता की ओर लगातार अग्रसर हो रहा है।  नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद का हल निकाल लिया गया है। अब नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश का नेतृत्व एवं संचालन मुख्य संरक्षक अवध नारायण नामदेव भोपाल और प्रांताध्यक्ष राजेंद्र  नामदेव मैहर एक साथ मिलकर करेंगे।

add

मनोज नामदेव पठारी ने बताया कि गंजबासौदा नामदेव समाज के सचिव दीपक  नामदेव की पहल पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश के नेतृत्व एवं संचालन के मुद्दे को लेकर परिचर्चा की गई जिसमें नामदेव समाज को संगठित एकता के माहौल को बनाने पर जोर दिया गया काफी खींचतान के बाद अंतिम निर्णय में राजेंद्र नामदेव और  अवध नारायण नामदेव के मध्य समझौता होते हुए मित्रवत संबंध स्थापित किए।

rajendra namdev mehar 1

दोनों करेंगे संचालन

नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश 3315 का नेतृत्व प्रांताध्यक्ष राजेंद्र नामदेव मेहर करेंगे। वही नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश 3315 के मुख्य संरक्षक अवध नारायण  नामदेव भोपाल संचालन करेंगे । अब दोनों ही मिलकर परिषद और समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

बिना शर्त हुआ समझौता

लम्बे समय से नामदेव समाज को परिषद के विवाद के निर्णय का इंतजार था आखिरकार यह समझोता बिना शर्तो के हो गया है।

समाज के प्रमुख लोगों ने निभाई भूमिका

परिषद के इस विवाद को सुलझाने में गंजबासौदा नामदेव समाज का विशेष योगदान है जो लंबे समय से इसका निराकरण निकालने के लिए प्रयासरत थे अंत में नामदेव समाज गंजबासौदा के सचिव  दीपक जी नामदेव एवं जितेन्द्र नामदेव ने एक बैठक आयोजित की। जिसमें प्रमुख लोगों को आमंत्रित कर विवाद सुलझाने का आग्रह किया गया। जिसमें अवध नारायण  नाम से भोपाल और राजेंद्र नामदेव मेहर ने समाज को महत्व देते हुए अंतिम निर्णय सुनाने का दायित्व सौंपा समाज में भी महत्वपूर्ण निर्णय में दोनों को एक कर दिया

गंज बासौदा समाज करेगा सम्मान

गंज बासोदा नामदेव समाज ने निर्णय लिया है कि नामदेव समाज की एकता मिशन 2017 के अंतर्गत नामदेव समाज विकास परिषद मप्र के विवाद का समझौता हुआ है। इसलिए अवधनारायण नामदेव और  राजेंद्र  नामदेव का गंज बासोदा समाज सम्मान करेगा। इसी दौरान नामदेव समाज की एकता मिशन 2017 का शुभारंभ करने वाले  रामकुमार नामदेव नरसिंहपुर का भी सम्मान किया जायेगा।

बैठक में एडवोकेट सरोज बाला नामदेव भोपाल, एडवोकेट अजयनामदेव भोपाल, एडवोकेट  विष्णूप्रसाद नामदेव भोपाल, एडवोकेट  तुलाराम नामदेव भोपाल,  केसर सिंह  नामदेव भोपाल,  दुर्गा नामदेव भोपाल,ओपी नामदेव भोपाल,  महेंद्र नामदेव विदिशा,  सतीश नामदेव रीवा, हिम्मत सिंह  नामदेव गंज बासोदा,  जितेंद्र  नामदेव गंज बासोदा,  दशरथ नामदेव गंज बासोदा, रामसेवक नामदेव गंज बासोदा, मनोज नामदेव पठारी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

आर्मी अफसरों से मारपीट, महिला मित्र से गैंगरेप, आरोपियों ने कबूला जुर्म

महू। जाम गेट के पास आर्मी फायरिंग रेंज में सेना के अफसरों के साथ मारपीट, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *