News NAZAR Hindi News

VIDEO : अजमेर में मुफ्त बांटे 5 हजार 51 हेलमेट, निकाली राष्ट्र रक्षा संकल्प रैली

अजमेर। शहर में बुधवार को जश्न-ए-आजादी यादगार रहा। कई जगह देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम हुए। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने 5 हजार 51 आईएसआई मार्का वाले हेलमेट निःशुल्क बांटकर इतिहास रच दिया। इसके बाद आनासागर चौपाटी से शहरभर में वाहनों पर राष्ट्र रक्षा संकल्प रैली निकाली गई।

देखें वीडियो

सभा प्रमुख विजय तत्ववेदी ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए लोगों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाया था। उन्हें ही प्रमाण के आधार पर हेलमेट दिए गए। दोपहर में रीजनल काॅलेज चौपाटी पर देश भक्ति के कार्यक्रम हुए। इसके बाद राष्ट्र रक्षा संकल्प रैली का शुभारंभ हुआ।

 

यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बजरंगगढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर पहुंची। रैली में हजारों दुपहिया वाहन चालक शामिल थे। उनके हाथ में तिरंगा था और वे देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।