News NAZAR Hindi News

विवाहिता का अपहरण कर किया दुष्कर्म


उदयपुर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक महिला को खरीदने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने उनके खिलाफ अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के गुडेल गांव निवासी एक विवाहिता ने आरोपी भैरूलाल पुत्र वाला गायरी, शंकर पुत्र वाला गायरी निवासी आंट धोलीखेड़ा कुराबड़, काना पुत्र देवा गायरी, गंगा पत्नी काना गायरी, दौला पुत्र तेजीराम गायरी निवासी गुडेल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी कुछ समय पूर्व उसके ससुराल आए थे और उसे पीहर में छोडऩे के बहाने जीप में बैठाकर अपने साथ लेकर गए। आरोपी उसे पीहर ले जाने के बजाए धोलीमंगरी लेकर गए। जहां पर आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उसे 3 लाख रुपए में खरीद लिया। जैसे-तैसे अपने परिजनों से सम्पर्क कर वह पुन: अपने घर आई और सारी बात बताई। इस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।