News NAZAR Hindi News

प्रेम जाल फंसाकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म


जयपुर। एक शातिर युवक एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवक उस युवती की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना कर उसे ब्लैकमेल करता रहा और किसी को यह बात बताई तो जान से मारने की धमकी भी देता रहा। रोज-रोज की धमकियों से परेशान होकर पीडि़ता ने मानसरोवर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवा उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली गोविन्द देव कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि तीन साल पहले मॉर्निग वॉक करते हुए उसकी जान पहचान अयान उर्फ इमरान से हुई थी। इमरान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर मानसरोवर के एक रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके बाद आरोपी उसे क्लीपिंग दिखाकर उसे तीन साल तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसकी आबरू से खेलता रहा और ये बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। तीन साल बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीडि़ता परिजनों ने युवती को थाने ले जाकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद रामगंज निवासी इमरान उर्फ अयान (25) पुत्र बरकत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो क्लिपिंग देख मोबाइल भी जब्त कर लिया है।