News NAZAR Hindi News

पत्नी के केरेक्टर पर करता था शक, इसलिए जला दिया


उदयपुर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चरित्र शंका के आधार पर उस पर केरोसिन डालकर आग लगाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला 85 प्रतिशत अवस्था में गंभीर रूप से झुलसी है और उदयपुर में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी एक महिला गायत्री देवी पत्नी अजबलाल सोनी दो दिन पूर्व जलती हुई अवस्था में अपने घर से बाहर निकली थी। यह देखकर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां से उदयपुर रैफर कर दिया। महिला 85 प्रतिशत अवस्था में झुलसी हुई है। महिला को उदयपुर रैफर कर दिया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शंका करता था और इसी कारण आए दिन मारपीट करता था। इसी को लेकर आरोपी उसके घर पर आया और उसके साथ मारपीट कर केरोसीन डालकर आग लगा दी। जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।