News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज बंधुओं ने दी बप्पा को विदाई


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। देशभर में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। मुंबई से लेकर पंजाब तक और मध्यप्रदेश से लेकर कर्नाटक तक, देश में कई जगह नामदेव समाजबंधुओं ने भी दस दिन पहले गणेश प्रतिमाएं स्थापित की थीं। दस दिन तक बप्पा की सेवा पूजा के बाद गुरुवार को उन्हें इस वादे के साथ विदा किया कि बप्पा अगले बरस जल्दी आना। कई जगह नामदेव समाजबंधुओं ने घरों में गणपति स्थापना की तो कई जगह सामूहिक रूप से। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ उन्होंने प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया।  कोटा में नामदेव समाज नगर सभा ने जुलूस के रूप में प्रतिमा का विसर्जन किया।