News NAZAR Hindi News

8 महीने तक करता रहा युवती का देह शोषण, तबीयत बिगड़ी तो खुलासा हुआ

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अकलाडोंगरी थाना अंतर्गत ग्राम उरपुटी के एक शादीशुदा युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शशिकांत नेताम दो बच्चों का पिता है। उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया।

यह सिलसिला आठ महीने से चल रहा था। युवती की तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी लगी। पिछले दिनों युवती को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

 

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी शशिकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया है।