Breaking News
Home / breaking / साली से छेड़छाड़ दूल्हे को पड़ी महंगी, दुल्हन भी नहीं मिली

साली से छेड़छाड़ दूल्हे को पड़ी महंगी, दुल्हन भी नहीं मिली

add kamal

हापुड़। एक दूल्हे की हरकत ने पूरे समाज के सामने दो परिवारों को शर्मिंदा कर दिया। विदाई के दौरान दूल्हे ने साली के साथ छेड़छाड़ की और अजीब हरकतें करने लगा। इससे दुल्हन पक्ष भड़क गया और दूल्हे को बंधक बना लिया। बाद में उसे बिना दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा।

14-23-38-F9UAAAAASUVORK5CYII=

बाबूगढ़ क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाली एक युवती की युवती की शादी गाजियाबाद के राजनगर निवासी विकास के साथ तय हुई थी। शुक्रवार शाम विकास की बारात पहुंची। वधू पक्ष के लोगों ने खूब सेवा की। रात में शादी की सभी रस्में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गईं।

शनिवार सुबह बारात विदाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि दूल्हे ने अपनी साली के साथ छेड़छाड़ की। साथ की अजीब हरकतें करने लगा। इससे नाराज होकर वधू पक्ष ने दूल्हे को बंधक बनाकर बारात वापस भेज दिया।

keva bio energy card-1

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। तय हुआ कि वर पक्ष को वधू पक्ष को शादी में हुए खर्च को वापस करना होगा। समझौते के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें

काला चश्मा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, दूल्हा अंधा निकला…जानें फिर क्या हुआ ???
http://www.newsnazar.com/international-news/काला-चश्मा-देख-दुल्हन-ने-श

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …