News NAZAR Hindi News

सनसनीखेज : चलती ट्रेन में महिला पर एसिड हमला

बारुईपुर। चलती ट्रेन में एक विवाहित महिला पर एसिड हमला किया गया। यह घटना रविवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में हुई।

रविवार रात पीड़ित महिला डाउन डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में थी। ट्रेन जैसे ही बारुईपुर स्टेशन से निकली एक शख्स महिला डिब्बे में चढ़ गया और उक्त महिला पर एसिड डालकर चलती ट्रेन से फरार हो गया।

इस घटना में पाड़िता के साथ यात्रा कर रही एक अन्य महिला भी झुलस गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। हमले में घायल दोनों महिलाओं को पहले बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया।

बाद में उन्हें कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। इस मामले में बारुईपुर जीआरपी ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित महिला बारुईपुर के पास कल्याणपुर की रहने वाली है। वह कोलकाता के जादवपुर इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

रविवार रात वह काम के बाद घर लौट रही थी। पीड़िता के पिता ने इस हमले के पीछे प्रमोटर का हाथ होने की आशंका जताई है।

घर के सामने सड़क बनाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले प्रमोटर के साथ पीड़िता के परिवार का विवाद चल रहा था। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि इसी वजह से उनकी बेटी पर हमला करवाया गया।