Breaking News
Home / breaking / सड़क हादसे में सात की दर्दनाक मौत, 15 घायल

सड़क हादसे में सात की दर्दनाक मौत, 15 घायल

काकीनाड़ा। आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के राजामुंदरी से 45 किलोमीटर दूर गाेकावरम मंडल की थांतिकोंडा पहाड़ी से शुक्रवार तड़के एक वैन के पलटने से सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य 15 घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थांतिकोंडा पहाड़ी पर स्थित श्री कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लोग वैन से घर लौट रहे थे। ब्रेक फेल हाेने से वैन पहाड़ी से पलट गयी। इस हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गयी जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया पांच घायलों को राजामुंदरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य घायलों को गोकावरम सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रारंभिक रिपाेर्ट में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी गई है। मृतकों की पहचान याला श्रीदेवी (35), याला नागा लक्ष्मी (10) कम्भाला भानू (35), सिंहाद्री प्रसाद (25), पी नरसिम्हम (34), सी हेमा लता (12) और एस गाेपालकृष्णना (72) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोकावरम के उपनिरीक्षक, कोरुकोंडा के निरीक्षक, राजामुंद्री शहर के उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंच गये हैं।

Check Also

27 सितम्बर शुक्रवार का दिन आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.20 बजे …