Breaking News
Home / breaking / वृद्धाश्रम में लगी आग, 16 में से 11 बुजुर्ग ने गंवाई जान

वृद्धाश्रम में लगी आग, 16 में से 11 बुजुर्ग ने गंवाई जान

Demo pic

टोकियो। उत्तरी जापान में स्थित एक वृद्धाश्रम की तीन मंजिला इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर की मौत इमारत की छत ढहने से हुई।

  आग लगने के कारण इमारत की छत ढह गई है। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हक्कौदो के सपोरो स्थित इस वृद्धाश्रम का संचालन एक स्थानीय संस्था करती है। इसमें कुल 16 लोग रहते थे।

इनमें से 11 की मौत हो गई जबकि अन्य पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने का सबसे पहले पता एक आपातकालीन कॉल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर लगा था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस वृद्धाश्रम में रात में आमतौर पर कोई कर्मचारी नहीं होता है।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …