Breaking News
Home / breaking / वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, मोदी ने जताया दुख

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का बीती रात यहां एस्कॉर्ट्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

नैयर का अंतिम संस्कार लोधी शवदाह गृह में आज दोपहर किया जाएगा। नैयर को प्रेस की आजादी और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नैयर को उनके निर्भीक विचारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उनके निधन से दुखी हैं। मोदी ने ट्विटर पर कहा कि कुलदीप नैयर हमारे समय के बुद्धिजीवी थे। अपने विचारों में स्पष्ट और निर्भीक। बेहतर भारत बनाने के लिए आपातकाल, जन सेवा और प्रतिबद्धता के खिलाफ उनका कड़ा रुख हमेशा याद किया जाएगा।

मालूम हो कि नैयर ने स्टेट्समैन सहित विभिन्न अखबारों में काम किया। वह 1990 में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त भी रहे और 1997 में उन्हें राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया। देश में लगे आपातकाल के दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।  वरिष्ठ पत्रकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनावपूर्ण संबंधों को भी सामान्य करने की लगातार कोशिश की।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …