News NAZAR Hindi News

रतन टाटा को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसमूह, हर आंख नम

मुंबई। पद्म विभूषण रतन टाटा को अंतिम विदाई देने गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। एनसीपीए ग्राउंड में रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद वर्ली श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेता आमिर खान, रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास समेत तमाम हस्तियां पहुंचीं।

 

सुबह की चाय से लेकर नमक, दाल और हवाई सफर तक टाटा हमारे साथ

टाटा समूह 30 कंपनियों का एक कारोबारी समूह है। समूह की स्थापना 1868 में उद्यमी जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने एक निजी व्यापारिक फर्म के रूप में की थी। आज यह समूह ऑटोमोबाइल, रसायन, उपभोक्ता उत्पाद, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रणाली, सामग्री और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में काम करता है।
टाटा का कारोबार छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में है और 20वीं शताब्दी की शुरुआत से भारतीय उद्योग में इस समूह ने खुद को अग्रणी बनाए रखा है। कपड़ा निर्माण, लोहा और इस्पात और पनबिजली में आने से पहले समूह ने शुरुआती तौर पर कच्चे माल के व्यापार के जरिए से 19वीं शताब्दी के अंत में कमाई की थी। बाद में इसने रसायन, विमानन, ऑटोमोबाइल और अंततः सूचना प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में विस्तार किया।
टाटा टी, टाटा नमक, टाटा संपन्न दाल, टाटा संपन्न मसाले, टाटा मोटर्स की कारें, टाटा समूह की एयरलाइन यानी एयर इंडिया, विस्तारा ये कुछ उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि टाटा समूह आपकी रोज की दिनचर्या में कैसे शामिल है। देश के सबसे प्रतिष्ठित होटल चेन ताज होटल्स भी टाटा समूह ही चलाता है तो देश की सबसे बड़ी एयर लाइन्स एयर इंडिया की शुरुआत भी टाटा समूह ने की थी।

यह भी पढ़ें : Hpcl की शर्मनाक हरकत

HPCL ने पेट्रोलियम मंत्रालय को भी दिखाया ठेंगा

वर्षों बाद इस एयरलाइन कंपनी का संचालन फिर से टाटा समूह के पास आ चुका है। आईटी सेक्टर जिसके बिना आज के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, उसकी सबसे प्रतिष्ठित कंपनी टीसीएस भी टाटा समूह का हिस्सा है। टाटा समूह हर क्षेत्र में काम कर रहा है। आज इसकी गिनती देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी समूहों में होती है।

यह भी देखें : माता मंदिर में लगाया अनोखा शेड