Breaking News
Home / breaking / ये कैसा प्यार : छात्रा ने सहेली से बनाए अंतरंग संबंध, घर छोड़ आई

ये कैसा प्यार : छात्रा ने सहेली से बनाए अंतरंग संबंध, घर छोड़ आई

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के स्वरूप नगर थाना पुलिस ने ढाई साल पहले दिल्ली से गायब हुई एक युवती को जयपुर से बरामद कर लिया है। युवती अपनी सहेली के साथ वहां रिलेशन में रह रही थी। उसकी सहेली भी भरतपुर से गायब हुई थी।

पुलिस ने युवती को अदालत में 164 का बयान करवाया है। वहीं उसकी सहेली को राजस्थान पुलिस को हवाले कर दिया है। डीसीपी मिलिंद डूंबरे ने बताया कि 20 साल की युवती परिजनों के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती थी। वह पत्राचार से स्नातक कर रही थी।

6 नवंबर, 2014 को युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्वरूप नगर थाने में दर्ज करवायी। उन्होंने बताया कि युवती कॉलेज गई थी जहां से वापस घर नहीं आई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने युवती की तलाश में वायरलेस मैसेज के साथ साथ सभी थानों को सूचित किया और दूरदर्शन से उसकी गुमशुदगी की जानकारी को प्रसारित करवाया। इसके बावजूद युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

एसएचओ भरत राम मीणा व थाने के निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस की टीम ने नए सिरे से मामले की छानबीन की। पुलिस को तकनीकी आधार पर जानकारी मिली कि युवती अपनी सहेली के साथ जयपुर में रह रही है।

पुलिस की टीम ने वहां जाकर इसकी पुष्टि करने के बाद युवती को उसकी सहेली के साथ सुरक्षित बरामद कर लिया। दोनों रिलेशन में रह रहे थे।

पूछताछ में युवती ने बताया कि भरतपुर में उसका ननिहाल है जहां आने जाने के दौरान उसकी अपनी सहेली से अंतरंग संबंध बन गए। उसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

6 नवंबर, 2014 को दोनों ने घर छोड़ दिया और जयपुर में एक साथ रहने लगीं। युवती एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने लगी, वहीं उसकी सहेली रिसेप्सनिस्ट का काम करने लगी।

पुलिस ने युवती का अदालत में बयान करवाया जिसमें उसने अपनी सहेली के साथ रहने की बात कही है। उधर उसकी सहेली के गायब होने का मामला भरतपुर थाने में दर्ज है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने उसे भरतपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

Check Also

25 जून मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, …