Breaking News
Home / breaking / यमुनोत्री-गंगोत्री की यात्रा होगी सुखद, चम्बा शहर के नीचे सुरंग तैयार

यमुनोत्री-गंगोत्री की यात्रा होगी सुखद, चम्बा शहर के नीचे सुरंग तैयार

देहरादून। उत्तराखंड में ऋषिकेश-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चंबा क्षेत्र में 440 मीटर लंबी सुरंग का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। सुरंग तैयार होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने बोर्डर रोड ऑर्गेनाईजेशन के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों को भी बधाई दी है, जिनकी कुशलता और अथक प्रयासों से यह सुरंग तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल चम्बा कस्बे में जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि गंगोत्री और यमुनोत्री का सफर भी आसान होगा। इससे क्षेत्र को लोगों को बड़ी राहत मिलगी और वहां आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय हमारे बीआरओ के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों ने इस टनल के निर्माण से देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। यह भी आत्मनिर्भर भारत का ही एक रूप है।

ऑस्‍ट्रल‍ियाई तकनीक से बनी इस सुरंग से निर्धारित तिथि से तीन महीने पहले ही अक्टूबर 2020 में सुरंग से यातायात शुरू हो जाएगा।
इस दौरान सुरंग के ऊपर बसे चंबा बाजार से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।
बीआरओ के मुताबिक न्यू ऑस्ट्रेलियन टेक्नालॉजिक्स मैथड (एनएटीएम) तकनीक से ये सुरंग बनाई गई। इसमें जमीन को खोदकर उसकी मिट्टी निकाली गई और धीरे-धीरे उसे कंक्रीट से मजबूत किया गया।
दस मीटर चौड़ी इस सुरंग में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ भी छोड़ा गया है।  इसके साथ ही अब ऑल वेदर रोड पर सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2020 से इस पर सफर भी शुरू हो जाएगा।

Check Also

पत्नी ने सरेआम पति की जमकर कर दी धुनाई, कपड़े फाड़े

शाहबाद। रामपुर के शाहबाद में पत्नी ने अभद्रता कर रहे पति की जमकर धुनाई कर दी। …