Breaking News
Home / breaking / मोदी के मुस्लिम प्रशंसक ने पेश की अजब मिसाल

मोदी के मुस्लिम प्रशंसक ने पेश की अजब मिसाल

add kamal

 

 

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए उनके एक मुस्लिम प्रशंसक ने अनूठी मिसाल पेश की है। रैली के लिए विश्वरिया गांव के मैदान को चुना गया है। रैली के लिए 120 बीघा जमीन की जरूरत थी लेकिन कुछ जमीन कम पड़ रही थी तो आसपास के किसानों से भाजपा नेताओं ने संपर्क साधा। किसान सहज तैयार हो गए। इनमें एक मुस्लिम किसान भी शामिल है। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री देश को दुरुस्त कर रहे तो वह उनका स्वागत अपनी फसल दान कर करेंगे। देश दुरुस्त होगा तो फसल अगले साल फिर पैदा कर लेंगे।

modi 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली पिछले साल 11 दिसंबर को प्रस्तावित थी। इसके लिए जिले में तैयारियां चल रही थीं। नानपारा-बहराइच मार्ग पर बेगमपुर के निकट विश्वरिया गांव के मैदान को प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस रैली स्थल को शासन ने भी हरी झंडी दे दी है। जिलाधिकारी, एसपी, डीआईजी भी प्रस्तावित रैली स्थल का मुआयना कर चुके।

रैली के लिए लगभग 120 बीघा परिक्षेत्र (10 हेक्टेयर) की जरूरत थी। जो मैदान है, वह लगभग चार हेक्टेयर का था। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व पदाधिकारियों ने किसानों के खेत को रैली स्थल के लिए प्रयोग करने के लिए उनकी सहमति मांगी। विश्वरिया गांव के किसान सहर्ष तैयार हो गए।

लगभग चार किसानों की जमीन रैली स्थल में शामिल की जा रही है। इनमें एक नाम सउद का भी है। सउद की चार बीघा अरहर की फसल लगी हुई थी। इस फसल को इस समय सहजादे स्वयं कटवा रहे हैं।

फसल कटवाने के मामले में जब सउद से बात की गई तो बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 दिसम्बर को रैली है। उनके सम्मान में हमने अपने खेत में लगी फसल कटवा दी। उनका बहराइच जिले में स्वागत है। वही भाजपा के प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि इस समय सब लोग भाजपा के समर्थन में है।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …