News NAZAR Hindi News

मुख्य सचिव का बेटा गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस

बेंगलुरु। राज्य के मुख्य सचिव सुभाष चंद्र कुन्तिया का पुत्र सुबह से गायब है।

वह आखिरी बार बीती रात को शहर के इंदिरानगर इलाके में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था।

साथ ही घर से बाहर जाने के बाद उसने अपना मोबाइस स्वीच ऑफ भी कर दिया था, जिससे परिजन ज्यादा डरे हुए हैं।

ऐसे में मुख्य सचिव ने खुद पुलिस आयुक्त को फोन कर बेटे की खोजबीन करने की मांग की है।

जिसके बाद मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस आयुक्त प्रवीण सूद ने तुरंत एक विशेष दल का गठन किया और स्वयं भी खोजबीन अभियान में लग गए। मगर दिनभर की छानबीन के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले।

फिलहाल पुलिस देर रात घर से जाने के वजह, जहां पार्टी की गई वो स्थान तथा दोस्तों की तफ्तीश और माता-पिता को बिना बताए जाने के कारणों को लेकर अपनी जांच आगे बढ़ी रही है।