News NAZAR Hindi News

महिला मरीज से रेप के आरोपी डॉक्टर, उसका पुत्र अरेस्ट

पाटण। गुजरात में पाटण जिले के समी क्षेत्र में महिला मरीज से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि एक महिला मरीज से दुष्कर्म के आरोप में समी स्थित एक क्लीनिक से डॉक्टर महेन्द्र मोदी और उसके पुत्र किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर महिला के साथ अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

 

ये दोनों डॉक्टर बनकर मरीज महिलाओं की जांच करते थे। डॉ. महेन्द्र मोदी के पास बीएसएएम की डिग्री है। जबकि डॉक्टर का पुत्र बिना डॉक्टर की डिग्री के महिला मरीजों की जांच करता था।

कथित तौर पर पिता-पुत्र अपने क्लीनिक में मरीज महिलाओं की जांच का वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।