Breaking News
Home / breaking / भारी बर्फबारी की वजह से अमरनाथ यात्रा देरी से शुरू होने के आसार

भारी बर्फबारी की वजह से अमरनाथ यात्रा देरी से शुरू होने के आसार

जम्मू। इस बार की अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों के लिए खुशी की खबर है। इस बार बहुत बड़ा हिमलिंग बनने और ज्यादा दिनों तक कायम रहने की उम्मीद है। लेकिन यात्रा समय पर शुरू होगी, इसे लेकर शंका है।
दरअसल, इस बार ज्यादा बर्फबारी के कारण रास्ता खोलने में अधिक समय लग सकता है। इसके अलावा
आतंकी तत्वों के साथ-साथ पत्थरबाजों से निपटना भी चुनौती होगा।
शंका जताई जा रही है कि इस साल अमरनाथ यात्रा में मौसम और आतंकवाद दोनों ही विलेन बनेंगे। कई सालों के बाद कश्मीर में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। अगर बर्फबारी ऐसे ही रही तो इस साल एक बार फिर यात्रा समय पर नहीं शुरू हो पाएगी। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
अमरनाथ यात्रा के दोनों रूटों पर रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बर्फबारी काफी ज्यादा हुई है। दोनों रूटों पर अभी से 8 से 10 फुट तक बर्फ जम चुकी है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि पवित्र गुफा के पास भी 10 से 15 फुट के बीच बर्फ हो सकती है। गुरेज सेक्टर में ही 6 से 7 फुट तक बर्फ गिरी हुई है।
2013 व 2017 में अधिक बर्फबारी होने की वजह से यात्रा समय पर शुरू नहीं हो पाई थी। हिमलिंग भी कुछ ही दिन में पिघल गया था। इसे देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयास अभी से शुरू कर दिए हैं। यात्रा में यात्रियों के लिए खाने-पीने, रहने, दोनों मार्गों को साफ-सुथरा रखने, यात्रियों की सुरक्षा से संबंधी तमाम बंदोबस्तों के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Check Also

28 सितंबर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर …