Breaking News
Home / breaking / पीएम मोदी ने राजौरी में सरहद पर जवानों संग मनाई दीपावली

पीएम मोदी ने राजौरी में सरहद पर जवानों संग मनाई दीपावली

पठानकोट। आपने खुशियों का पर्व दीपावली अपने परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ मनाया होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी देश की सरहदों की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों के साथ रविवार को दीपावली का पर्व मनाया और मिठाई बांटी।

मोदी इससे पहले अपने कार्यकाल के पांच वर्षों के दौरान भी दीपावली के मौके पर सरहदों पर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों से मिलने गए थे। मोदी के ट्वीटर पर जवानों के साथ दीपावली मनाने की फोटो भी डाली गई हैं।

प्रधानमंत्री आज जम्मू.कश्मीर के राजौरी गए और वहां जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें दीपावली की मिठाई खिलाई की। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा कि दीपावली उस समय बहुत ही आनंदमय होती है जब यह देश के जांबाज जवानों के साथ मनाई जाती है।

जवानों के साथ दीपावली मनाने के बाद मोदी पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पहुंचे। इस एयरफोर्स स्टेशन पर ही नए अपाचे हेलिकाप्टर्स रखे हुए हैं।


Check Also

पत्नी ने सरेआम पति की जमकर कर दी धुनाई, कपड़े फाड़े

शाहबाद। रामपुर के शाहबाद में पत्नी ने अभद्रता कर रहे पति की जमकर धुनाई कर दी। …