Breaking News
Home / breaking / पिता की रखैल पर फायरिंग, गोली छाती में धंसी 

पिता की रखैल पर फायरिंग, गोली छाती में धंसी 

गुमला। झारखंड में एक महिला के घर में घुसकर युवक ने गोली मार दी. गोली महिला की छाती में मारी गई है, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल है। गोलीबारी की घटना गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित बड़ाइक मुहल्ला की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। गोली महिला की छाती में फंसी हुई है इस कारण उसे गंभीर हालत में रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

अवैध संबंध को लेकर महिला को गोली मारी गयी है। गोली लगने के बाद घायल हुई महिला ने बेहोश होने से पहले बताया कि उसे सीटू सिंह के बेटे ने गोली मारी है। गोली मारने से पहले हमलावर ने कहा कि मेरे पिता से संबंध रखना नहीं छोड़ रही हो, इसलिए तुम्हें अब जिंदा नहीं रहने देंगे। यह कहते हुए गोली मारकर हमलावर भाग गया। भागने के क्रम में हमलावर का चप्पल वहीं पास छूट गया है। बताया जा रहा है कि महिला किराये के घर में रहती है। उसके पति का निधन वर्षों पहले हो गया है।
इसके बाद सीटू सिंह नामक व्यक्ति से उसका संबंध है। महिला हड़िया-दारू बेचती है और दूसरों के घर काम करती है। घायल महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां की तुकई गांव निवासी सीटू सिंह से अवैध संबंध था। सीटू सिंह का बेटा मेरी मां को गोली मारा और भाग निकला। वह मेरी मां को अपने पिता से अवैध संबंध खत्म करने की चेतावनी दे रहा था।
 घटना की सूचना पर एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल और थानेदार विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे हैं।
गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि घायल महिला व उसके बेटे से पूछताछ में जानकारी मिली है कि एक युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Check Also

28 जून शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.27 …