News NAZAR Hindi News

पिकअप गहरी खाई में गिरी, 5 गम्भीर घायल, 3 लापता

Demo pic

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ जा रहा पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। पिकअप में कुल आठ लोग सवार थे जिसमें से पांच घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल जाया गया है जबकि तीन का अभी कोई पता नहीं चला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। उर्गम पावर हाउस (राजस्व क्षेत्र) के निकट पिकअप के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली जोशीमठ के प्रभारी अन्य पुलिस बल, आपदा और बचाव उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन चालक सुरक्षित है।

 

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मिली जानकारी में बताया गया कि उर्गम से जोशीमठ आ रहा पिकअप वाहन संख्या यू के सी ए 1068 नीचे गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पांच घायलों को निकालकर तत्काल गोपेरश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस बल का राहत और बचाव कार्य जारी है। तीन लोग अभी लापता है। पुलिस अधीक्षक चमोली और बचाव कार्य में मदद के एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

लापता लोगों में सतेश्वरी देवी (35), अंजनी देवी (38) और सुभाष (35) शामिल है। घायलों में उमा देवी (40), सावित्री देवी (32), नंदा सिंह (22), हर्षवधर्न सिंह (36) और दुर्गा देवी (40) हैं।