Breaking News
Home / breaking / पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो देख भड़का पति, जान से मार डाला

पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो देख भड़का पति, जान से मार डाला

 

जामताड़ा। जिले के थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के राजेश रजक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान सुनीता देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्यारोपी पति राजेश रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर जमुआ गांव निवासी विकास रजक (मृतका की बहन का बेटा) के लिखित आवेदन पर करमाटांड़ थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि महिला का दो दिन पूर्व गांव के ही राजू रजवार के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो किसी ने मृतका के पति राजेश रजक को दिखा दिया। इसके बाद आरोपी ने सुनीता देवी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद इलाज के लिए जामताड़ा के एक निजी नर्सिंग होम लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नागेश्वर साह ने कहा कि पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पति ने मारपीट की थी। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई।

इस दौरान वन निगम अध्यक्ष को कपड़े खोलने को कहा गया। वह समझ गए और कॉल काट दी। इसके बाद बार-बार कॉल आने पर उन्होंने जन संपर्क अधिकारी को केस दर्ज कराने को कहा। अध्यक्ष के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार हाल निवासी यमुना कॉलोनी ने लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में साइबर क्राइम एक्सपर्ट की मदद ली गई है।

Check Also

गन्दी नीयत पर मौलाना की भरी पंचायत में चप्पल से महिला ने की पिटाई

तंत्र मंत्र की आड़ में युवती से अश्लीलता मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में एक …