News NAZAR Hindi News

नाबालिग बेटी पर गन्दी नजर रखने वाले सौतेले पिता को पत्नी ने मार डाला

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन हत्या की वजह ने हर किसी को चौंका दिया। पत्नी ने पति को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि वह अपनी ही बेटी पर गंदी नजर रखता था। महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को सौतेले पिता से बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

फरीदकोट के थाना सादिक के गांव ढाब शेर सिंह वाला में 60 वर्षीय प्यारा सिंह की हत्या हुई थी। हालांकि पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद सोमवार को मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी ज्ञान कौर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार प्यारा सिंह अपनी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था। रविवार को प्यारा सिंह ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपनी बेटी को पति से बचाने के लिए ज्ञान कौर और प्यारा सिंह के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान ज्ञान कौर ने प्यारा सिंह के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें

 

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बड़ी ही गहनता से मामले की पड़ताल की। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद सामने आया कि प्यारा सिंह की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ज्ञान कौर ने ही की थी। जांच के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।