News NAZAR Hindi News

देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मैनेजर सहित 15 गिरफ्तार


कोलकाता। सोदपुर हाइवे के पास अवैध रूप से बार चलाने और देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने एक होटल मैनेजर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया के वे विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखती हैं।


बताया जाता है कि बेलघरिया-कल्याणी एक्सप्रेस वे के किनारे मुडागाछा मोड़ के पास दिनोंदिन नये-नये बारों की संख्या बढ रही है। बैरकपुर सिटी पुलिस के इन्फोर्समेंट ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर सोदपुर कल्याणी हाइवे के किनारे स्थित बार और होटल में छापेमारी की। इस छापेमारी में घटना स्थल से पुलिस ने होटल मैनेजर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें 10 महिलाएं बतायी गई हैं। होटल मालिक फरार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि पूजा से पहले कल्याणी हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने और अपराध तथा असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार इस तरह के अभियान चलाएगी।