News NAZAR Hindi News

जैन तीर्थराज पारसनाथ के लिए  10.51 करोड़ मंजूर

 

गिरिडीह। जैनियों का तीर्थराज पारसनाथ 10.51 करोड़ से संवरेगा। इसके लिए पर्यटक विभाग की ओर से राशि उपलब्ध करा दी गयी है।

पारसनाथ के समुचित विकास के साथ-साथ जमुआ में स्थित झारखंड धाम और जलीय सूर्य मंदिर के समुचित विकास के लिए भी सरकार ने आवश्यक धनराशि आवंटित की है।

गिरिडीह के डीसी उमाशंकर सिंह ने बताया कि दोनों तीर्थ क्षेत्रों के विकास को लेकर राज्य पर्यटन विभाग ने इस मद में 10 करोड़ 51 लाख रुपये आंवटित किया है।