Breaking News
Home / breaking / घने कोहरे में भारतीय जवान गलती से जा पहुंचा पाकिस्तान, BSF ने छुड़ाया

घने कोहरे में भारतीय जवान गलती से जा पहुंचा पाकिस्तान, BSF ने छुड़ाया

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान  बार्डर पर तैनात बी.एस.एफ. को लेकर अहम खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे एक जवान गलती से जीरो लाइन को पार कर गया और पाकिस्तान में पहुंच गया। उस समय घना कोहरा था जिसके चलते जवान से यह गलती हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा जवान को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर के अबोहर एरिया की है।

जब जवान के बार्डर के उस पार जाने की सूचना प्राप्त हुई तो आला अधिकारी तुरन्त हकत में आ गए और उन्होंने पाकिस्तानी रेंजर्स के सीनियर अधिकारी से सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. का जवान उनके ही कब्जे में है। बताया जा रहा है बी.एस.एफ.के अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग की ताकि उनके जवान को छोड़ने के लिए कहा। पहले पाक रेंजर्स ने इस बात के लिए नहीं माने फिर वह उसे छोड़ने के तैयार हो गए।

 

जवान के गायब होने की सूचना बी.एस.एफ. बटालियन को काफी देर बाद पता चली। सुबह के समय कोहरा ज्यादा होने के चलते जवान के बाकी साथियों को भी नहीं पता चला। इसके जब बटालियन बार्डर पर गश्त करने के बाद 9.30 बजे वापस लौटे तो उनकी हाजिरी लगाई गई। इस दौरान पता चला एक जवान कम जिसके बाद से तुरन्त हलचल पैदा हो गई।

यह भी देखें

इसके बाद जब पाकिस्तानी रेंजर्स से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की जवान उनके पास है। उन्होंने बताया कि जवान जीरो लाइन पार कर गई जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया।  कई मीटिंग करने बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने बी.एस.एफ. जवान को छोड़ने के लिए तैयार हो गए। बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उनके जवान को दोपहर करीब 1.30 बजे छोड़ दिया गया है।

Check Also

 30 सितंबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, …