News NAZAR Hindi News

किस्मत का खेल : कल मिला चुनाव टिकट, आज दुनिया से कटा पत्ता

 

सपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत
आगरा। आगरा छावनी सीट से घोषित सपा प्रत्याशी चन्द्र सैन टपलू की गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार व सर्मथकों में शोक लहर दौड़ पड़ी। हार्टअटैक के बाद सपा नेता को दिल्ली ले जाया जा रहा था, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छावनी से चंद्र सैन टप्पू को सपा ने बुधवार को ही प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद से वो लगातार क्षेत्र में चुनावी मेहनत भी कर रहे थे। सर्मथकों की माने तो चन्द्र सैन टप्पू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी थे। टिकट घोषित होने के बाद वह लगातार मेहनत कर रहे थे। देर रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। जिसके बाद परिजन दिल्ली उपचार को ले जा रहे थे। जिन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।