News NAZAR Hindi News

18 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी 2 बच्चों की मां

बरेली। जिले में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला 18 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला। रविवार को महिला को थाने लाया गया, जहां वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अब उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला जुलाई माह में कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन में 40 वर्षीय महिला को हरियाणा के पानीपत से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसका 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद बदायूं के दातागंज क्षेत्र का रहने वाला है।
पूछताछ में गोविंद ने पुलिस को बताया कि महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह महिला की रील देखता था। वह रील लाइक करने लगा। मैसेज से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी और बेटे को घर पर ही छोड़कर चली गई।
दोनों हरियाणा के पानीपत में रहने लगे। महिला का प्रेमी वहीं प्राइवेट नौकरी करता है। उधर, गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। पानीपत में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहां गई और दोनों को पकड़कर बरेली ले आई। थाने में महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें

अजमेर में सड़क किनारे बिक रहा पेट्रोल-डीजल, बड़े हादसे को खुला न्यौता दे रही एचपीसीएल

शेरगढ़ थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी होने के बावजूद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी घर चलने की महिला से मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे मां और पिता को देखकर रोते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।
शेरगढ़ थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी होने के बावजूद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी घर चलने की महिला से मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे मां और पिता को देखकर रोते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।

यह भी पढ़ें

अजमेर डीएसओ दफ्तर को याद आई ‘हनुमान शक्ति’, आखिर HPCL को किया पाबंद