News NAZAR Hindi News

बार काउंसिल अध्यक्ष का हत्यारा वकील भी नहीं बचा, कैसे सुलझेगी मिस्ट्री

गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या करने वाले आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई।

मनीष ने 12 जून को आगरा की दीवानी अदालत परिसर में दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसके बाद स्वयं भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

मनीष को इलाज के लिए यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मृत्यु हो गई। दरवेश को जब गोली मारी गई थी उस समय आगरा दीवानी परिसर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्वागत समारोह चल रहा था।

मनीष को 13 जून को यहां मेदांता में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उसकी हत्या के बाद बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या का मामला अनसुलझा ही रह जाएगा। दरवेश उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष थीं और नौ जून को प्रयागराज में वह इस पद के लिए चुनी गई थीं।