News NAZAR Hindi News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 23वें दिन भी लॉकडाउन, जानिए ताजा रेट

अजमेर। तेल कम्पनियों ने आज गुरुवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। पिछले 23 दिन से कीमतें फ्रीज कर रखी हैं।

विडम्बना यह है कि दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में 30 फीसदी तक गिरावट होने के बावजूद भारत में आम जनता को पेट्रोल-डीजल में राहत नहीं मिली है।

क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार ने करीब 3 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढा दी। इसके बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी वैट बढ़ाकर अपना हिस्सा वसूल लिया। इधर बेचारी जनता पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठी है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 09-APRIL-20 

Petrol           75.25

Diesel           68.97

Power           78.56

Turbo            72.42