News NAZAR Hindi News

ट्रक चालक की पत्नी ने ससुर से बनाए अवैध संबंध, सास को पता चला तो…

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में छह बच्चों के बाप को अपनी ही बहु से प्रेम हो गया। बात सास को पता चली तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने पत्नी पर लाठी से हमला बोल कर जमकर पीटा। बचाने आए आठ वर्ष के बच्चे को पीटा। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मलावन थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। बड़े बेटे की शादी डेढ़ वर्ष पहले की है। पुत्रवधू से पति के अवैध संबंध हैं। बेटा ट्रक चालक है और अक्सर बाहर रहता है। पुत्रवधू के संबंधों की बात बेटे को बताई, लेकिन वह भी पिता के आगे कुछ नहीं बोलता है। इसी बात को लेकर पति से तकरार चल रही है। आए दिन वह मारपीट करता है।
आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे पुत्रवधू मुझसे झगड़ा करने लगी। पति आया तो उसने लाठी उठाई और मुझ पर हमला कर दिया। सिर में लाठी मार दी। छोटा बेटा सनी बचाने आया तो उसको भी लाठियों से पीटा। महिला की भाभी ने बताया कि बहनोई के अवैध संबंधों को लेकर समझाया भी गया, लेकिन वह कोई बात मानने को तैयार नहीं है। आए दिन बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता है।