News NAZAR Hindi News

जंगल में लकड़ी काटने गई महिला का रेप, लहूलुहान हालत में मिली लाश

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मझगवां क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गई महिला का शव सोमवार को लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस का आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के झिन्ना वीरा गांव निवासी कालीचरन की पत्नी प्रेम देवी (35) रविवार शाम गांव के बगल मे स्थित सिकरौधा के जंगल में लकड़ी काटने गई थी।

 

देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका कही पता नहीं लगा। आज दोपहर गांव का धनपत जंगल की ओर जा रहा था कि उसे महिला की खून से लथपथ अर्धनग्न शव जंगल में पड़ा मिला।

मृतका के पति कालीचरन रैकवार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे पहले जंगल में घसीटा गया है। फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई है।

 

जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार राठ सीओ पीके सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर डांग स्क्वायड टीम के साथ जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।