News NAZAR Hindi News

घर में मेहमान की रात में बिगड़ी नियत, यह किया महापाप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकरीगंज क्षेत्र निवासी एक आठ साल की बालिका रविवार रात अपनी मां के साथ कमरे में सोई थी। उनके बरामदे में मउ जिले के माेहम्मदाबाद क्षेत्र के सैकडा गांव का निवासी जाकिर सोया था। वह उनका दूर का रिश्तेदार है।

 

उन्होंने बताया कि जाकिर बालिका को रात में बरामदे में ले आया और मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। पीडिता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी जाकिर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। उसके संम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।