News NAZAR Hindi News

क्लीनिक संचालक ने महिला मरीज को गोली खिलाकर लूटी आबरू,  अश्लील वीडियो भी बनाया

बदायूं। फैजगंज बेहटा कस्बे की रहने वाली महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में तहरीर देकर एक क्लीनिक संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि संचालक ने महिला को नशे की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध पाया है।

फैजगंज बेहटा कस्बा निवासी दूसरे समुदाय की महिला शनिवार दोपहर बिसौली समाधान दिवस में पहुंची। उसने बताया कि उसका पति और देवर दूसरे राज्य में काम करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। वह नजदीक में एक क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने खाने को एक गोली दी।
गोली खाने के बाद हो गई बेहोश 
महिला के मुताबिक गोली खाकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और फोटो खींचे। जब उसका पति और देवर बाहर से लौटे तो उसने उन्हें सच्चाई बताई। इस सदमे में उसके देवर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच कर ली गई है। मामला संदिग्ध है। जिस पर आरोप लगाया गया है, उसका भाई परचूनी की दुकान चलाता है। उसके महिला पर रुपये आ रहे हैं जिस कारण यह आरोप लगाया गया है। इस मामले की और विस्तार से जांच की जा रही है।