Breaking News
Home / breaking / आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए आज के रेट

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए आज के रेट

अजमेर। लॉकडाउन में ढील के साथ ही तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले 3 महीने में दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में लोगों की जेब को राहत नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने एक्ससाइज ड्यूटी और राज्य सरकारों ने वैट बढा दिया। इससे यहां पेट्रोल डीजल की क़ीमतें कम नहीं हुई।

तेल कम्पनियों ने आज सोमवार को पेट्रोल 64 पैसे और डीजल 59 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 08-JUN-2020

Petrol         78.77

Diesel         71.23

Power         82.17

Turbo          74.74

बीते कल के रेट

Date 07-JUN-2020

Petrol        78.13

Diesel        70.64

Power        81.53

Turbo         74.15

Check Also

अजमेर DSO ने पल्ला झाड़ा, बोले- हमारा काम नहीं !

 संभागीय आयुक्त कार्यालय हुआ चकरघिन्नी सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के जरिए अजमेर संभागीय आयुक्त …