News NAZAR Hindi News

आज दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल कम्पनियों ने आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत रखे हैं। गत कई दिनों से पेट्रोल लगातार महंगा और डीजल सस्ता होता रहा है। कल की तरह आज दोनों के ही दामों पर ब्रेक लगे हैं। यानी आज सोमवार वाले रेट पर ही दोनों पदार्थो की बिक्री होगी।

अजमेर में आज पेट्रोल 73.14 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.47 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 27-MAR-19

Petrol           73.14

Diesel          68.47

Power          75.97

Turbo           71.68