Breaking News
Home / breaking / अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, मस्जिद की भी जांच शुरू

अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, मस्जिद की भी जांच शुरू

बदायूं। गांव मूसाझाग में दातागंज रोड पर मस्जिद के पास अवैध मदरसे का निर्माण तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। वहीं, धर्मस्थल भी ग्राम पंचायत की जमीन बताया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मूसाझाग थाने से करीब एक किलोमीटर दूर दातागंज मार्ग पर एक मस्जिद बनी है। बराबर में ही मौलाना ने मदरसे का निर्माण बिना किसी अनुमति के शुरू करा दिया था। ग्रामीणों ने प्रधान से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब लगा कि प्रधान की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है।
तब ग्रामीणों ने हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष जोगपाल सिंह को फोन करके सूचना दी। जोगपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को फोन कर मदरसे के अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाने को हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। शनिवार को डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन मदरसे को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। जांच में पाया गया है कि मदरसे का निर्माण शत्रु संपत्ति की जमीन पर बिना अनुमति के कराया जा रहा था। वहीं मस्जिद को भी ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने बताया कि मदरसे का निर्माण बिना अनुमति के शत्रु संपत्ति पर कराया गया था।जिसे गिरवा दिया गया है। हिदायत दी गई है कि बिना अनुमति के निर्माण कार्य नहीं कराया जाए।

टिनशेड लगाकर किया जा रहा था अवैध निर्माण

 

कब्रिस्तान की जगह पर टिनशेड लगाकर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य को ढहा दिया गया। शहर के नवादा चौराहे के पास कब्रिस्तान की जगह है। वहां पर काफी पहले नगर पालिका की ओर से कुछ समय के लिए अस्थायी पार्किंग स्टैंड बनाया गया था। लेकिन बाद में उसको बंद कर दिया।

उसी जगह पर अब एक व्यक्ति टिन शेड लगाकर निर्माण कार्य करा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की। तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मुआयना किया। इसके बाद निर्माण कार्य ढहा दिया गया। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगवाया जाएगा।

Check Also

16 सितम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

भादो मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 03.10 बजे …