News NAZAR Hindi News

हां, कुछ महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं- बिग बी


मुंबई। देश में महिला सुरक्षा के कई कानून बने हुए हैं और उनका खुलकर दुरुपयोग भी हो रहा है। इस तथ्य से महानायक अमिताभ बच्चन भी इत्तेफाक रखते हैं।

उन्होंने कल मुंबई में इस बात पर सहमति जताई कि कुछ मामलों में महिलाएं भी उन कानूनों का दुरुपयोग करती हैं, जो उनकी रक्षा के लिए बनाए गए हैं।

 

अमिताभ ने अपनी हाल ही प्रदर्शित फिल्म ‘पिंक’  को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों ने कहा है कि पुरुषों के लिए कोई कानून नहीं है। कई मामले हैं जब महिलाओं ने इस कानून का दुरुपयोग किया है। कई मित्रों ने कहा है कि उन्होंने भी इसका इस तरह के दुरुपयोग का सामना किया है। यह उल्टे तरीके से काम कर रहा है, लेकिन बेहद कम मामलों में।