News NAZAR Hindi News

‘मैरीकॉम’ की तरह अब लेडी रेफरी बनेंगी परिणीति या प्राची


मुंबई। यंग फिजिकल ट्रेनर जी. रूपा देवी पर आधारित फिल्म बनायी जा रही है। उन्हें हाल ही में फीफा द्वारा चयनित किया गया था। उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा या प्राची देसाई काम करती नजर आ सकती है।
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरों पर है।

बताया जाता है कि फिल्म निर्माता ने इसके लिए प्राची देसाई और परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया है। रूपा को पहली महिला रेफरी होने का गौरव प्राप्त है।
चर्चा है कि यह फिल्म एक जवान महिला जो पेशे से फुटबॉल रेफरी रही हैं, उन पर आधारित होगी। इस फिल्म में
अभिनेत्री से अपेक्षा है कि वो ऐसा काम करके दिखाए जो’चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान ने करके दिखाया था और प्रियंका चोपड़ा ने ‘मैरीकॉम’  में करके दिखाया था।