News NAZAR Hindi News

एक बार फिर से दिखेगी राम कपूर-साक्षी तंवर की जोड़ी

मुंबई। सोनी पर बड़े अच्छे लगते है की महासफलता के बाद राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी एक नए शो में नजर आएगी।


इन दोनों को एक बार फिर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक किया है। खबर है कि जी टीवी के लिए बालाजी में एक नया शो बनाया जा रहा है, जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर को कास्ट किया गया है। शो के बारे में जानकारी मिली है कि ये फैमिली शो होगा और इसके पहले 13 एपाीसोड बनकर तैयार हो चुके हैं। शो कब से टेलीकास्ट होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।