Breaking News
Home / breaking / 9 अप्रेल सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

9 अप्रेल सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 28.54 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूूत करें। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। आज आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। आर्थिक लाभ होने की सम्भावनाएं हैं। नयें लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगे, योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। सामाजिक मुलाकातों में आप सफल हो सकते हैं। आमदनी बढ़ सकती है।

वृषभ :- आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग हैं। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मिथुन :- आज आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप भविष्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण बन सकते हैं। अकस्मात से बचकर चलिएगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय लेने से पहले अपने खास लोगों से विचार विमर्श कर ले। परिवार का अच्छा सुख प्राप्त होगा।

कर्क :- आज आपको व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

सिंह :- आज सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। और सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। आप जिस प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे आज उसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है।

कन्या :- आज आपको कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी। आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। धन के नये स्त्रोत जुड़ सकते है। किसी पूर्व नियोजित कार्य अथवा कार्यक्रम में आपको शामिल होना बहुत जरूरी है। यदि आप सच्ची लगन से आज के दिन कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। आज आपको धन लाभ होने के पुरे पुरे योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा।

तुला :- आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे।

वृश्चिक :- आज आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी सम्वेदनशील होंगे। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें।

धनु :- आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह हैं। आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है लेकिन फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

मकर :- आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकत होगी। आप को निर्णय लेने में विलंब होगा। मेहनत और कोशिश करते रहें।

कुंभ :- आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। हालात कई तरह से मददगार हैं पर काम को लेके मन में वो तसल्ली नहीं है जो होनी चाहिए, यह मात्र आपके मन का भटकाव हो सकता है जो आपको बेचैन करते चले जा रहा है। व्यय वृद्धि सम्भव है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। आज चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

मीन :- आज मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शांत होकर व्यवहार करें। घर परिवार की खुशियां बनी रह सकती हैं पर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने में समय लग सकता है।

Check Also

पत्नी ने सरेआम पति की जमकर कर दी धुनाई, कपड़े फाड़े

शाहबाद। रामपुर के शाहबाद में पत्नी ने अभद्रता कर रहे पति की जमकर धुनाई कर दी। …