News NAZAR Hindi News

5 सितम्बर 2017 मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 12.41 बजे बाद पूर्णिमा, अनन्त चतुर्दशी पर्व, शिक्षक दिवस

मेष :- आज आप ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जो छात्र या छात्राएं किसी टेस्ट कि तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद टालें।

वृषभ :- आज स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। व्यवसाय में साझीदारी से बचें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपके साथ है।

मिथुन :- आज बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो स्थानांतरण एवं डिमोशन का अंदेशा है।

कर्क :- आज अपने उत्साह को काबू में रखें। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। जो विदेश जाने का विचार कर रहे है उनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। जोखिम के कामों से बचकर रहें।

सिंह :- आज घर-प्रोपर्टी लेने के लिए दिन अच्छा है। टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपका दिन हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीतेंगा। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे।

कन्या :- आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बड़े भाई के साथ टकराव हो सकता है। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। आत्मविश्वास से सफलता अवश्य ही मिलेगी।
तुला :- आज आप बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करेंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य करें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे।

वृश्चिक :- आज सफलता का दिन है लेकिन जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएँ नहीं। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। मन कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें।

धनु :- आज आपके पराक्रम शौर्य में वृद्धि होगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। मानिसक स्थिति तनावपूर्ण होने से परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। ईश्वर का स्मरण करें।

मकर :- आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। कार्य की बाधा दूर होगी। खरीदारी के योग हैं।

कुंभ :- आप अकेलापन महसूस करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। जमा पूंजी में वृद्धि संभव है। व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे प्यार के लिए समय बेहतरीन है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन :- आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। दुर्घटनादि से बचें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।