News NAZAR Hindi News

31 अगस्त 2017 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, तेजा दशमी, सुगन्ध दशमी, रामदेव जयंती, वार गुरुवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन
मेष :- आज का दिन अनुकूल नहीं है। आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। मन शांत रखने के लिए ईश्वर भक्ति में लगाएं।

वृषभ :- आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करना ही उत्तम रहेगा। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। ईश्वर का स्मरण करें।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। धन लाभ के भी योग हैं।

कर्क :- आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। आर्थिक लाभ के भी योग हैं। दान-पुण्य करें।

सिंह :- आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी सृजनात्मकता सामने आएगी। अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। आत्मविश्वास बनाये रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन शांत रखें व वाद-विवाद से बचें।

तुला :- आज के दिन भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन लाभ के भी योग हैं। ईश्वर की स्तुति करें।

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। दान-पुण्य करें।

धनु :- आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगा। परिजन के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर :- आज आपका मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। ईश्वर का स्मरण करें।

कुंभ :- आपके लिए आज का दिन फलदायी है। इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा।

मीन :- आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। किसी वाद-विवाद में न पड़ें।