Breaking News
Home / breaking / 24 जून शनिवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

24 जून शनिवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

मेष :- आज दी अच्छा है। यात्रा से लाभ होगा। कार्य बनने लगेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराना उधारी का पैसा मिलने से खुशी होगी। अंदर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी।

वृष :- आज सितारे विपरीत हैं। व्यय वृद्धि होगी। चिंता, भय बढ़ेगा। आवश्यक कागजों पर दस्तखत देखकर करें। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। परिवार में व्यस्तता रहेगी।

मिथुन :- आज व्यर्थ शक्ति नष्ट होगी। धनागम होगा। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। कोशिश करने पर रोजगार प्राप्ति होगी। व्यापारिक आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

कर्क :- आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। संपर्क लाभ देंगे। लाभ के सौदे होंगे। योजनाओं को कार्यान्वित करने का अवसर है। समय पर कार्य पूरा होगा।

सिंह :- आज तीर्थाटन से शांति मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सृजनात्मक क्रियाकलापों से प्रशंसा मिलेगी। मनोरंजन के साधन मिलेंगे, लाभ होगा।

कन्या :-  आज खर्च की व्यवस्‍था करना कठिन होगा। ‍निराशा हावी होगी। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मन में खिन्नता रहेगी।

तुला :- आप कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी आवश्यक है। रुके कार्य बनेंगे। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। कार्य को लेकर विवाद होगा।

 

वृश्चिक :- आज लाभ के बड़े सौदे हो सकते हैं। परीक्षादि में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद न करें।

धनु :- आज दिन ठीक है। विद्यार्थी मार्गदर्शन पा सकते हैं। पार्टी का आनंद मिलेगा। व्यापार निवेश से लाभ होगा। रोजगार मिल सकता है। चोरी, दुर्घटना से हानि संभव है।

मकर :- आज नौकरी में निर्धारित कार्य पूरे नहीं होने से अधिकारी टिप्पणी करेंगे। जोखिम न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम होगा।

कुंभ :- आज सावधान रहें। दुष्ट व्यक्ति हानि पहुंचाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। विवेक से किए गए कार्य लाभ देंगे। सृजनात्मक क्रियाकलापों से प्रशंसा मिलेगी।

मीन :- आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। शुभ दिन। नौकरी में नए काम की रूपरेखा बनेगी।

 

आषाढ़ मास अमावस्या, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

Check Also

25 जून मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, …